लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: विगत दिनों जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के साल्वे निवासी अजय गंझू की मौत हो गई थी। लेकिन अब यह मामला उलझ गया है। दरअसल मृतक के शरीर पर जलने के निशान मिला था। जिसके बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए रविवार को बारियातू थाना में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद अब दोबारा शव पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। दरअसल साल्वे गांव निवासी अजय गंझू का शव गांव से थोड़ी दूर पर स्थित एक पत्थर खदान से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊंचाई से गिरने से मौत का मामला दर्ज करते हुए इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर जलने के निशान देखा। जिसके बाद परिजनों ने बारियातू थाना में आवेदन देकर मामले की फिर से जांच की मांग की। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक प्रकाश राम को दी। जिसके बाद पूर्व विधायक मृतक के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बता दें कि अजय की शादी 10 मई को होनी थी। लेकिन शनिवार को अजय का शव गांव के पास ही स्थित एक पत्थर खदान से बरामद हुआ था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *