लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को उप विकास आयुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार डीआरडीए सभागार में जिले के सभी आधार ऑपरेटरों के लिये प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई के डीपीओ उदय प्रताप सिंह द्वारा सभी ऑपरेटरों को विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग दी गयी।उन्होनें सभी ऑपरेटरों को फॉर्म भरने, उसे अपलोड करने, बायोमेट्रिक आदि से संबंधित तमाम टेक्निकल पहलुओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से कम से कम रिजेक्शन को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधार एक जरूरी सेवा है। इसलिए सभी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी त्रुटि ना हो। उन्होंने यूडीआईडी के सभी दिशानिर्देशों का दृढ़ता से अनुपालन करते हुए सभी योग्य व्यक्तियों का आधार बनाने की बात कही। इसके अलावे उन्होंने यूआईडीएआई द्वारा 18 वर्ष के उपर सभी नागरिकों का नए आधार पंजीकरण हेतु नए व्यवस्था की बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।मौके पर विभिन्न प्रखंडों के आधार ऑपरेटरों ने भाग लिया।