लाइव पलामू न्यूज: जमीन तो जमीन आसमान में भी लोग सुरक्षित नहीं है लोग। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना 23 अप्रैल 2023 की है। दरअसल, एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट (AI 630) आसमान में थी, मुंबई एयरपोर्ट को सूचना भेजी गई कि एक डॉक्टर तैयार रखिए। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचते ही महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री का इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर है। इससे पहले प्लेन पर जीवित पक्षी और चूहे पाए जाने के कई उदाहरण सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि प्लेन में किसी यात्री को बिच्छू ने काट लिया।
एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर आते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी । एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने प्लेन की व्यापक जांच की है।एयर इंडिया ने कहा, हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया। विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई जिससे बिच्छू पाया गया। एयर इंडिया ने यात्री को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। गौरतलब है कि, गल्फ-इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में पिछले साल एक चिड़िया घुस गई थी। वहीं, पिछले दिसंबर में एक भारतीय कैरियर फ्लाइट कार्गो में सांप पाया गया था।