लाइव पलामू न्यूज/रांची: विद्यार्थियों का इंतजार हुआ खत्म क्योंकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10 वीं की परीक्षा में 95.38 फीसदी और 12 वीं साइंस की परीक्षा में 81.45 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। मंगलवार को स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने रिजल्ट जारी कर दिया। इस दौरान उनके साथ माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार, जैक अध्यक्ष डॉ एके महतो, जैक उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह और जैक के सचिव एमके सिंह मौजूद थें।

ऐसे करें चेक रिजल्ट:-
जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
10वीं या 12वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डेटा डालकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *