लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी – अपनी समस्याओं को डीडीसी के समक्ष रखा। प्राप्त मामलों का निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को भेज दिया। जनता दरबार में छत्तरपुर से आयी महिला दशरथी ने अपने मृत पति के बैंक खाते से वृद्धा पेंशन की राशि का निकासी के संबंध में आवेदन दिया। वहीं सदर प्रखंड के रजवाडीह से आये दीपनारायण ने भूमि सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया। जनता दरबार में चैनपुर से आयी संजनी कुमारी ने उपायुक्त को बताया कि वो पिछले 10 माह से छाती के ट्यूमर से पीड़ित है। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची जाने की सलाह दी गयी है। लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपना इलाज रांची में कराने में असमर्थ है। जिस टर उपायुक्त ने संजनी को इलाज हेतु 20 हज़ार रुपये की मदद की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *