लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पलामू की धरती पर झारखण्ड की पहली भगवान परशुराम मंदिर की आधारशिला बीते दिन 3 मई दिन बुधवार को रखी गई। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में दो हजार से अधिक परशुराम भक्तों का महाजुटान हुआ था। बताते चलें कि परशुराम मंदिर उड़ीसा के कारीगरों से बनवाई जाएगी जिसकी लागत अस्सी लाख से एक करोड़ के बीच बताई जा रही है। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारीयों का कहना है कि पलामू प्रमंडल के परशुराम भक्तों में परशुराम मंदिर को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।

परशुराम भक्तों की आस्था को ध्यान रखते हुए भार्गव सेना मंदिर निर्माण करेगी। आगे मीडिया को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर सनातन संस्कृति के पूजक लोगों के लिए होगी। जो भी भगवान परशुराम में सनातन में आस्था रखते हैं यह मंदिर उनका होगा। इस मंदिर कार्य को विस्तृत रूप दिया जाएगा। ताकि पूरे सनातन पूजक लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव द्वारा पूरे झारखण्ड में ‘हर घर से एक ईंट’ लेने की बात कही जो कि गांव- गांव भ्रमण कर भार्गव सेना के सदस्य एवं पदाधिकारी इक्ट्ठा करेगे जो मंदिर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश संरक्षक सतेन्द्र तिवारी ने कहा कि पलामू की धरती पर बनने वाली यह मंदिर पलामू तक ही नहीं ब्लकि झारखण्ड और बिहार तक में इसका पताका लहराते नजर आएगी, घर घर से ईंट का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

मौके पर प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री आलोक तिवारी अनुशासन प्रभारी अमित तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी, प्रमंडल संरक्षक बसंत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमंडल अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अरविंद पांडे, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे,एवं कैम्पेनिंग टीम में राहुल पाठक, अंकित पांडे, संजीत पांडे, राजन पंडित, रितिक चौबे, नवनीत शुक्ला, अभिषेक पांडे, सचिन पांडे, अमित पांडे, शशिकांत तिवारी, विश्वजीत दिक्षित, मनीष मिश्रा, मनीष शर्मा, विपिन पांडे, शुबास. दुबे, कुनाल दुबे, सत्यम पांडे, शिवम दुबे, राहुल उपाध्याय, अमित तिवारी, आशीष उपाध्याय आदि उपिस्थत थें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *