लाइव पलामू न्यूज/ रांची: सोमवार को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थें। सुरक्षा के मद्देनजर दिनेश के चेहरे को ढंक कर रखा गया था। एनआइए ने कोर्ट से 15 दिनों की रिमांड मांगी थी। जिस पर कोर्ट ने दिनेश को 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया। इस 8 दिनों में एनआईए दिनेश से संगठन से जुड़े कई अहम सवाल और दूसरे नक्सलियों के ठिकाने की जानकारी लेगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को झारखंड पुलिस और एनआईए के संयुक्त अभियान में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दिनेश को नेपाल से रांची लाया गया था। आज उसे एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया।