लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: विगत 3 मई को हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव निवासी पूर्व नक्सली बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी का पुत्र सकलदीप गंझू की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में डालकर छिपा दिया गया था। इस संबंध में हेरहंज थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हेरहंज थाना कांड संख्या 21/23 धारा 302,201 (34) भादवी के तहत मामला दर्ज कर घटना के उदभेदन एवं त्वरित कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर दिनांक 8 मई को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर हत्या में शामिल दो अपराध कर्मी फूलदेव भुइयां पिता भिंसरी भुइयां (बिदिर) हेरहंज व पिंटू भुइयां पिता गन्नू भुइयां (हेबना) बालूमाथ को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिग किशोरी को निरुद्ध किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त लुंगी,पेचकश तथा एक मोबाइल बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। छापेमारी दल में शामिल पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बालूमाथ अजित कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, सबइंस्पेक्टर कैलाश कुमार मंडल,रूपलाल प्रसाद हेरहंज,सबइंस्पेक्टर कुबेर साव बालूमाथ ,हेरहंज व बालूमाथ के सशस्त्र बल शामिल थें।