लाइव पलामू न्यूज: स्पेन की राजधानी मैड्रिड से 300 किलोमीटर दूर जरागोजा हवाई अड्डे पर एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान में आग लग गई।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि अमेरिका निर्मित F/A 18 हॉर्नेट फाइटर जेट तेजी से ऊंचाई से नीचे गिरता है और फिर उसमें विस्फोट होता है और आग लग जाती है। इस संबंध में स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया कि , फाइटर जेट से निकाले गए पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वह खतरे से बाहर है।एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि जो शहर के बाहर लगभग 16 किलोमीटर की दूर जरागोजा एयर बेस, जो कि स्पेनिश वायु और अंतरिक्ष बल के अंतर्गत आता है। वहां यह दुर्घटना हुई, हालांकि पायलट अभी खतरे से बाहर है।

वहीं स्पेन की सार्वजनिक समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार लड़ाकू विमान उड़ान प्रदर्शनी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। उसी वक्त यह दुर्घटना हुई। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त मैकडॉनेल डगलस एफ-18 1986 में स्पेन में सेवा में प्रवेश किया।मैकडॉनेल डगलस एफ-18 हॉर्नेट अला 15 का है, जो स्पेनिश वायु सेना के एयर कॉम्बैट कमांड (एआरकॉम) में एक परिचालन इकाई है। यह बोइंग द्वारा निर्मित कार्बन फाइबर पंखों वाला पहला विमान था। जो कि डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर उड़ान नियंत्रण का उपयोग करता था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *