लाइव पलामू न्यूज/रांची: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स
अस्पताल में एक महिला ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच-पांच बच्चों को जन्म दिया है। पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। फिलहाल बच्चों को NICU में रखा गया है। गौरतलब है कि ईंटखोरी चतरा की रहने वाली अनिता को डॉ शशि बाला सिंह के यूनिट में एडमिट कराया गया था। 7 महीने की प्रेग्नेंसी के साथ वह रिम्स पहुंची थी। 27 साल की महिला ने 5 लड़कियों को जन्म दिया है। सभी का वजन 750 ग्राम से लेकर 1 किलो के बीच है। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *