लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: लातेहार सीडब्ल्यूसी ने पलामू के बालिका गृह कांड की जांच रिपोर्ट पलामू पुलिस को भेज दिया है। पलामू बालिका गृह में 27 लड़कियों की जगह 28 लड़कियों की हाजरी बनाई जा रही थी। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले पलामू बालिका गृह में यौन शोषण की घटना हुई थी। जांच में पाया गया कि बालिका गृह में 27 लड़कियां मौजूद थीं जबकि हाजरी में 28 लड़कियों की दिखाई जा रही थीं।


इस मामले में एक लड़की गायब मिली थी, उस दौरान पलामू सीडब्ल्यूसी की ओर से कहा गया था कि एक लड़की लातेहार की है, उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पलामू पुलिस और प्रशासन ने लातेहार सीडब्ल्यूसी से रिपोर्ट मांगा था। जिसमें लातेहार सीडब्ल्यूसी ने बताया कि लड़की बाल विवाह की पीड़ित थी। 20 नवंबर 2024 को लड़की की मेडिकल जांच हुई थी और 29 नवंबर 2024 को लड़की के माता को सौंप दिया गया था।

इस संबंध में टाउन महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट मिली है, लड़की को रिस्टोर (परिजनों को सौंपना) किया गया था‌। बालिका गृह कांड में काउंसलर के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट मांगी गई है, मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *