LIVE PALAMU NEWS DESK : सोमवार की शाम को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट उस वक्त हडकंप मच गया जब एक कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें पहुंचकर छानबीन कर रही है।

धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था। एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है। दरअसल, लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल आई, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की सूचना मिली। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पार्क की गई कार में ब्लास्ट हुआ है। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। वहीं सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *