लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शहर के बाइपास रोड में बॉडी फिटनेस क्लब जिम का उद्घाटन पांकी विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता व बसपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मौके पर जिम के प्रोपराइटर सुधांशु शेखर मेहता ने कहा कि यह फिटनेस जिम युवाओं को ध्यान में रखते हुए खोला गया है। आज के युवा अपनी फिटनेस के प्रति काफी संजीदा है। जिम में प्रशिक्षित ट्रैनर के देख रेख में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। मौके पर कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मेहता, समाजसेवी संजय मेहता, विधायक के जिला प्रतिनिधि अवधेश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, सुदर्शन मेहता, सच्चिदानंद गुरूजी, धर्मेंद्र ठाकुर समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल थें।