WEATHER REPORT : झारखंड में सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को दोपहर एक बजे तक पांच जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन जिलों में डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लातेहार और गुमला शामिल हैं।

गुमला से सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पांच दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

6 दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 7 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *