मेदिनीनगर : पलामू एसपी कपिल चौधरी ने जिले के पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप है। दरअसल, पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना प्रभारी आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।


जिसके आलोक में डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच करवाई गई थीं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को निलंबित कर दिया गया। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शशिशेखर पांडेय, पिछले डेढ़ साल से पाटन में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। उससे पहले शशिशेखर पांडेय हरिहरगंज थाना में जेएसआई थें। शशिशेखर 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। बताते चलें कि पलामू एसपी लगातार आम लोगों के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *