गढ़वा : बुधवार को गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की बिक्री की गुप्त सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 9 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को गढ़वा थाना क्षेत्र के गढ़देवी मोहल्ला में ब्राउन शुगर तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा नीरज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने गढ़देवी मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान राहुल कुमार (31 वर्ष), पिता महादेव मिस्त्री एवं विनोद राम उर्फ सोढ़न (55 वर्ष), पिता स्व. बंशीधर राम, दोनों निवासी गढ़ देवी मोहल्ला, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा के रूप में हुई है।

वहीं कमरे की तलाशी के दौरान कुल 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹2,80,720 नकद, 6 मोबाइल फोन, ब्राउन शुगर बेचने की सामग्री तथा दो मोटरसाइकिल (R-15 कंपनी की बाइक संख्या JH 03 AU 4726 एवं Honda Shine बाइक संख्या JH 03 AM 4558) बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में राहुल कुमार ने स्वीकार किया कि वह सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर गढ़वा में 500 से 700 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बिक्री करता था। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी कई एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके हैं।
छापामारी दल :
छापेमारी दल में नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, चिरंजीव मंडल, अपर पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा सुनील कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा, अविनाश राज, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य नायक, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक व अन्य सशस्त्र बल शामिल थें।