मेदिनीनगर : संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने विधानसभा में बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। शीतकालीन सत्र में जामताड़ा निवासी झगरू बाबा के परिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात करवाया।

उल्लेखनीय है कि झगरू पंडित झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरुजी के सहयोद्धा रहे थे और उनका पारिवारिक संबंध था। दोनों दिग्गज दुनिया में अब नहीं है। गांव घर व समाज के सहयोग से दिवंगत झगरू पंडित की प्रतिमा बन कर तैयार है। सिर्फ अनावरण का इंतजार है।
अनावरण को ले कर उनके बहु पोता पोती एवं परिवार के अन्य सदस्य ने सूबे के मुखिया से मिलकर अपनी बातों को रखा। अविनाश देव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और बातचीत हुई। प्रतिमा लोकार्पण के लिए आश्वासन दिए। माननीय सी एम से मुलाकात सकारात्मक और सार्थक रहा।