लातेहार : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया। आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 16 आवेदनों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 03 तथा पिछड़ी जाति के 08 आवेदकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ देने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। अनुमोदित 16 आवेदनों में से 2 कैंसर पीड़ित मरीजों के आवेदन हैं। उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को अनुमोदन के उपरांत अविलम्ब सभी लाभुकों को अनुदान राशि हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया।
ये रहे उपस्थित :
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।