LIVE PALAMU NEWS DESK : गुरुवार यानि आज पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से रिहा होंगे। ईडी की विशेष अदालत ने जमानत की निर्धारित राशि जमा होने के बाद उनका रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया है।
इससे पहले पीएमएलए की विशेष कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने 1-1 लाख रुपये के दो निजी मुचलके दाखिल किए थे। बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आलमगीर आलम को नियमित जमानत प्रदान कर दी। रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद उनके जेल से बाहर आने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।