लातेहार : शुक्रवार को जिला नियोजन कार्यालय द्वारा दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी,उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि लातेहार अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनिका विधान सभा क्षेत्र हरिशंकर यादव थे।

रोजगार मेला 2025 में उपस्थित गणमान्यों का स्वागत पौधा देकर किया गया, इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। नियोजक द्वारा इस रोजगार में लगभग पाँच राज्यों से नियोजक विभिन्न पदों के साथ उपस्थित हुए। इस मेले में लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
उनके द्वारा 155 युवक/युवतियों का चयन एवं 185 युवक/युवतियों को SHORTLISTED अगले राउंड के लिए किया गया। विभिन्न नियोजकों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को विशिष्ट अतिथि एवं जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा आफर लेटर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिला नियोजन पदाधिकारी ने अपने अथक मेहनत से अलग-अलग राज्यों कम्पनियों को बुलाया है।
इसका लाभ सभी नियोजकों को लेना चाहिए और कहा कि ये जरूरी नहीं कि सभी लोग सरकारी नौकरी ही करें। प्राईवेट नौकरी से भी हम अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि लातेहार जिला में पाॅच राज्यों से नियोजक उपस्थित हुए इसका लाभ लातेहार जिला के अभ्यर्थियों को अवश्य उठाना चाहिए।
आगे ने कहा कि जिला नियोजन का यह प्रयास सराहनीय है। रिक्त पदों के विरूद्ध बहुत ही कम अभ्यर्थी यहाँ मौजूद है इससे उपस्थित सभी अभ्यर्थियों का रोजगार मिलना तय है। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुवधाओं से अवगत कराया तथा युवक/युवतियों से आग्रह किया कि जिला नियोजनालय में अपना नाम दर्ज करायें ताकि जिला नियोजनालय से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठायें।
साथ ही कुमार ने बताया कि समय-समय पर जिला नियोजनालय द्वारा जिला में रोजगार मेला/भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाता है और आगे भी किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि युवक/युवतियाँ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करके भी अपना रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष रोजगार मेला/भर्ती कैम्प के माध्यम से हजारों युवक/युवतियों को रोजगार से जोड़ने में सफल हुए हैं। इस रोजगार मेला में 27 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 4156 रिक्तियाँ प्राप्त हुई हैं।
इस भर्ती कैम्प में जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी सुभाष कुमार, लक्ष्मी कान्त तिवारी एवं प्रवीण भास्तकर तिर्की, UNDP Skill Manger उपस्थित थें। इस रोजगार मेला में कौशल प्रशिक्षण प्रदाताओ द्वारा युवक/युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी मोबलाईज किया गया।