WEATHER REPORT : राज्य में सर्दी का सितम जारी है। छह जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जिनमें रांची, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं कांके का पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 दिसंबर तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा तत्पश्चात आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।