गढ़वा : गढ़वा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, 18 दिसंबर की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने NH-39 पर अंशु होटल के पास खड़े कंटेनर संख्या RJ07GD-9573 की जांच की, जिसमें कुल 1080 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जांच के दौरान 440 पेटियों में Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky 750 ML, 440 पेटियों में 375 ML तथा 200 पेटियों में 180 ML की बोतलें पाई गईं। इस तरह कुल 25,440 पीस अंग्रेजी शराब कांच की बोतलों में बरामद हुई, जो चंडीगढ़ में बिक्री हेतु अंकित थी।
वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 25 वर्षीय गणपत राम, पिता जाला राम, ग्राम+थाना गुड़ामलानी, जिला बाड़मेर बाड़मेर के रुप में हुई है।
छापेमारी दल :
छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, अंचलाधिकारी मेराल यशवंत नायक, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, थाना प्रभारी मेराल विष्णु कान्त, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जलेन्द्र पासवान, हवलदार राजेश्वर खलखो, आरक्षी 321 अंजनीकांत, आरक्षी 496 जितेन्द्र कुमार, चौकीदार 4/1 अनिल राम तथा सहायक आरक्षी विमलेश कुमार रवि शामिल थें।