मेदिनीनगर : झारखंड राज्य के राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य सह पलामू निवासी देवेश तिवारी ने नई दिल्ली में नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में बिहार की गौरवशाली धरती से एक सशक्त, अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व को स्थान मिलना न केवल बिहार, बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व का विषय है।

यह निर्णय बिहार की समृद्ध राजनीतिक परंपरा, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में उसके निरंतर एवं प्रभावशाली योगदान को सम्मान देने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नियुक्ति के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय युवाओं के नेतृत्व का है। भारतीय जनता पार्टी की 45 वर्षों की गौरवशाली संगठनात्मक यात्रा और 45 वर्षीय ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में नितिन नवीन का यह दायित्व ग्रहण करना मात्र संयोग नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शी सोच, मजबूत संगठनात्मक आधार और भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है।

आज वैश्विक मंच पर भारत की सुदृढ़ उपस्थिति और बढ़ता प्रभाव देश की प्रगति, सशक्त नेतृत्व और युवाशक्ति की सामर्थ्य को दर्शाता है। निस्संदेह, यह समय भारत का है और भारत के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट संकेतक भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *