पलामू/पाण्डु : पाण्डु थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदुका मोड़ के पास बाइक और सब्जी लदे पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नंदन यादव एवं कुंदन यादव के रूप में हुई है। दोनों घायल युवक सुदेश्वर यादव के पुत्र हैं और ग्राम सिलदीली, पाण्डु के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *