मेदिनीनगर : हरिहरगंज थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में देवव्रत पोद्दार ने योगदान दिया। इससे पूर्व वे पलामू जिले के चैनपुर थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थाना क्षेत्र को भय और अपराध मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण देना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे सीधे थाना में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। वहीं शुक्रवार को हरिहरगंज थाना में पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नए थाना प्रभारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसआई संतोष कुमार, एसआई अभय त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। #लाइव_पलामू_न्यूज़ #livepalamu

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *