शव

मेदिनीनगर : विगत 4 जनवरी (रविवार) को हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार की सहायता प्रदान की गई। दरअसल, रविवार को केड़ बाजार से जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहे मतनाग निवासी मुनेश्वर कोरवा (58 वर्ष), पिता स्व० रामदास कोरवा, का पपड़ा ढ़ोड़ा में एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।

जिससे कोरवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात छिपादोहर थाना कैंपस में छिपादोहर पूर्वी प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार टोप्पो ने मृतक की पत्नी फुलवा कोराइन को थाना प्रभारी छिपादोहर एवं जनप्रतिनिधि कन्हाई सिंह की उपस्थिति में तत्काल 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

वन विभाग ने बताया कि कानूनी प्रावधानों के तहत निर्धारित मुआवजा राशि दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *