लातेहार : बुधवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में पंचायत शाखा से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं धरातल पर हो रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में 15 वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई। बैठक में विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई एवं अविलंब अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में टाइड एवं अनटाइड फंड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 , 2024–2025 में स्वीकृत योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति की गति एवं शेष कार्यों का आकलन किया गया।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से 31 मई तक सभी लंबित योजनाओं को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए। बैठक में पंचायत ज्ञान केंद्रों के संचालन की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को पंचायत ज्ञान केंद्रों का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *