मेदिनीनगर : मंगलवार को पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब परिसर स्थित मुख्य भवन के बिजली पैनल में आग लग गई। मौके पर मौजूद न्यायालय कर्मियों व अन्य लोगों ने फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।

इधर घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है।