गढ़वा : सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक संवेदना से संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के 41वें दिन नवादा में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुँचकर वहां निवासरत वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवारों के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गर्म वस्त्र वितरित किए गए।

टीम के सदस्यों ने बताया कि यह पहल केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास है कि कठिन समय में प्रशासन और समाज दोनों उनके साथ खड़े हैं। यह अभियान प्रतिदिन अलग-अलग वंचित बस्तियों में पहुँचकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता और सम्मान दोनों पहुँचाने का कार्य कर रहा है।