पलामू : जिले के पिपरा प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कंबल की चोरी का आरोप लगाया है। दरअसल, पिपरा के बीडीओ अपनी गाड़ी से जा रहे थें। इसी क्रम में छत्तरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग मोड़ पर पिपरा पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनके गाड़ी को रोक लिया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीडीओ ने कंबल की चोरी की है। इसी क्रम में पिपरा प्रखंड में तैनात अन्य कर्मचारियों के बाइक को भी ग्रामीणों ने रोका। बीडीओ की गाड़ी में 10 वहीं कर्मचारी के बाइक पर दो कंबल था।
इस दौरान ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी की चाबी छीन लिया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। जिसके बाद ग्रामीण और पंचायत जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी की चाबी वापस किया।
कुछ दिन पहले भी बीडीओ 10 कंबल लेकर गए थें। जरूरतमंद को कंबल बांटने के लिए वे लगातार मांग कर रहे थें। उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि प्रखंड विकास पदाधिकारी छुट्टी के दिन कंबल लेकर बाहर जा रहे थे। प्रखंड के इलाके में जान बूझकर ही बीडीओ की गाड़ी को नहीं रोका गया था, क्षेत्र में रुकने के बाद या बहाना बनाया जा सकता था कि इलाके में कंबल बांटना था। बीडीओ छुट्टी के दिन कंबल लेकर कहां जा रहे थे वह भी क्षेत्र से बाहर? कार्रवाई के दौरान एक कर्मचारी भी मौके पर पहुंचा था जिसके पास भी कंबल मौजूद था। -विक्रांत सिंह यादव, प्रखंड प्रमुख, पिपरा।
800 कंबल उपलब्ध करवाया गया था 700 के करीब वितरित किया जा चुका है। गाड़ी में हर वक्त कंबल मौजूद रहता है। जिससे कि जरूरतमंद को वितरित किया जा सके। छुट्टी के दिन वह बस पकड़ने के लिए छतरपुर जा रहे थें। उनकी गाड़ी को रोककर चाबी छीना गया था। -विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा।