गढ़वा : सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान के तहत आज यह कार्यक्रम जूटी गाँव में आयोजित किया गया। यहाँ निवास कर रहे प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच पहुँचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन अलग-अलग वंचित और श्रमिक बस्तियों में पहुँचकर यह संदेश दे रहा है कि प्रशासन और समाज मिलकर ही किसी भी सामाजिक चुनौती का बेहतर समाधान कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य है कि सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला महसूस न करे।