मेदिनीनगर : बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के पाटन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के इमली शिव पहाड़ मंदिर परिसर, काला पहाड़ स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर भरहुलिया सहित दर्जनों गांवों में मेला लगा।

इस दौरान इमली शिव पहाड़ मंदिर परिसर में आयोजित मेले में विशेष रौनक देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इमली शिव पहाड़ में आयोजित भव्य मेले की पूरी व्यवस्था जीनियस क्लब के सदस्यों द्वारा की गई।

 

क्लब के सदस्यों ने सुरक्षा, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा, जिससे मेला शांतिपूर्ण एवं सफल रहा। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए मनोरंजन के साधन, खिलौनों की दुकानें एवं खान-पान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इन मेलों ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *