लातेहार : पुलिस ने हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरेनदाग जंगल स्थित पगडंडी से 5kg का सिलिंडर IED बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक ब्लास्ट कर नष्ट कर दिये। बताया जा रहा है कि सेरेनदाग जंगल में माओवादियों की भ्रमणशील होने की जानकारी पर एसएसबी 35 बटालियन के 2ic नीरज कुमार सिंह के साथ स्थानीय थानेदार कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

इसी दौरान सतर्क सुरक्षाबलों को IEDप्लांट होने की भनक मिली। जिसे सतर्कता के साथ बरामद कर बम निरोधक टीम ने ब्लास्ट कर नष्ट किया। उल्लेखनीय है कि 2026 तक जिले से नक्सली संगठनों को नेस्तनाबूद करने हेतु लातेहार पुलिस और सुरक्षाबल प्रतिबद्ध हैं। जिसके लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *