मेदिनीनगर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संत मरियम स्कूल नावाहाता में क्वीज कंपटीशन आयोजित किया गया ।इस कंपटीशन में में कुल 6 समूहों न हिस्सा लिया । जिनसे दस दस सवाल किए गए।

लगभग सभी सवालों के जवाब बच्चों ने अच्छे से दिए। ग्रुप E तृतीय, ग्रुप C द्वितीय और ग्रुप B प्रथम स्थान पर रहे ।इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एकता मैम ने किया ।क्वीज कंपटीशन की कमान मन्नत सिंह बग्गा और सौभाग्य सृजन ने संभाली।
इस आयोजन में बोलते हुए संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि स्कूल का काम सिर्फ शिक्षा देना नहीं, कमाने की मशीन बनाना नहीं बल्कि स्कूल का काम है शिक्षा के साथ साथ नैतिकता का पाठ पढ़ाना । बच्चों में अच्छे संस्कार भरने की जिम्मेदारी स्कूल की है । उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए अविनाश देव ने कहा कि यह संस्था लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है जो कि अद्भुत और अनुकरणीय है।
ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। बच्चों से इन्होंने अपील की कि आप सब अपने अभिभावकों की आंखों के तारे हैं ,आपका सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा अभियान के जरिए लोगों को हर तरह से जागरूक करना चाहता है ताकि अनमोल जिंदगियां असमय सड़क दुर्घटना का शिकार न हो।
इस अवसर पर डॉक्टर अमितू सिंह और मंजू चंद्रा ने भी अपने विचार रखे । जिला परिवहन विभाग से आए महाबीर कुमार और डब्ल्यू जी ने भी सड़कों पर लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दी। विवेक वर्मा ने कहा कि सड़कों पर आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके साथ साथ दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल सकती है, इसलिए हमेशा सजग रहें ,सावधान रहें।
इस मौके पर उप प्राचार्य एस.पी शाहा, मन्नत सिंह बग्गा, सौभाग्य सृजन, मंजू चंद्रा एकता मैम , ललन प्रजापति, उपस्थित रहे ।