गढ़वा : इस बुधवार को सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में चाय दुकानदारों के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में चाय की गुमटी, ठेला एवं छोटी दुकानों का संचालन करने वाले चाय विक्रेताओं को आमंत्रण दिया गया है।

इस बाबत एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि चाय की गुमटी, ठेला एवं छोटी दुकानें समाज में न केवल स्वरोजगार का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक संवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। ज्यादातर चौक चौराहों या मुख्य मार्गों पर स्थित इन स्थानों पर प्रतिदिन विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित होते हैं, जिससे स्थानीय परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *