मेदिनीनगर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे लोग सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक हों। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाएं कम करने के लिए जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है ।सड़क सुरक्षा पर स्पीच, गीत, क्वीज , पेंटिंग और रंगोली कंपटीशन के जरिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ।

इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय गिरिवर स्कूल में रंगोली कंपटीशन का आयोजन किया गया। कुल छ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी ग्रुप्स ने काफी रोचक और ज्ञानवर्धक रंगोली बनाई। प्रथम पुरस्कार ग्रुप A को , द्वितीय पुरस्कार ग्रुप C को और तृतीय पुरस्कार ग्रुप B को मिला ।

मौके पर जिला परिवहन विभाग से विनीत कुमार सिंह , ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दूबे , वरदान टीम से विवेक वर्मा, मन्नत सिंह बग्गा, शर्मिला वर्मा,संध्या अग्रवाल, डॉक्टर अमितू सिंह, रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा, चंदा देवी , अंकिता वर्मा और स्कूल के प्राचार्य घनश्याम सर, आर्ट टीचर आकांक्षा मैम, राकेश कुमार, रंजीत कुमार एवं कई छात्र छात्राएं उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *