मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता चौक के ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर मौके पर पुलिस पहुंची। जहां उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान हेतु पुलिस जुटी हुई है।
