मेदिनीनगर : 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में रविवार को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,एक फर्स्ट टाइम वोटर समेत अन्य द्वारा दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों संग मतदाता प्रतिज्ञा लिया गया।

फर्स्ट टाइम वोटर व चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1 जनवरी 2026 को मतदाता सूची में निबंधन हुए नये मतदाताओं के बीच उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पीवीसी वोटर कार्ड का वितरण किया गया।इसी तरह विगत चुनावों व अन्य निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य,बेहतर चुनाव प्रबंधन करने को लेकर सभी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।
वोटर कार्ड नहीं बनवाये युवकों को प्रेरित करने की ज़रूरत : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
कार्यक्रम में फर्स्ट टाइम के वोटर को सम्मानित करने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभी भी कई ऐसे युवा है जिनकी उम्र 18+ है लेकिन अबतक उन्होंने अपना वोटर कार्ड नहीं बनाया है।ऐसे में आप सभी दूसरे अपने साथ जो 18 वर्ष के उपर के हैं उन्हें भी वोटर कार्ड बनाने के लिये प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही ताकत है कि आप जिन्हें वोट देंगे उसी के आधार पर सरकार का निर्माण होगा।
राजनीतिक पार्टियों द्वारा जारी मेनिफेस्टो को पढ़कर ही तय करे अपना वोट:उपायुक्त
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के वक्त सभी राजनीतिक पार्टियों अपना मेनिफेस्टो पब्लिक के बीच रखती है,इस मेनिफेस्टो में उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विवरणी होती है।ऐसे में आप सभी इसका अवलोकन कर अपनी प्राथमिकता के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करें।उन्होंने किसी का चेहरा,जाति या प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की।
ये रहे उपस्थित :
इस अवसर पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू,सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल,जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक,डीआरडीए निदेशक रतन कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी दीपक वर्मा,जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे।