चतरा : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु आयोजन को लेकर नाम निर्देशन प्रक्रिया के प्रथम दिन देर संध्या जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने एनआईसी में संचालित कार्मिक कोषांग का भी निरीक्षण किया तथा वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त चतरा कॉलेज, चतरा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर हेतु की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।