LIVE PALAMU NEWS DESK : धीरे धीरे झारखंड से ठंड जाने लगी है,राज्य के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।

हालांकि 5 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। अब भी कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है।