LIVE PALAMU NEWS DESK : राजधानी के मेन रोड इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से कूदकर एक प्रतिष्ठित बिल्डर ने आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की पहचान अनुराग सरावगी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे राजधानी के कारोबारी जगत और इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि अनुराग सरावगी ने अचानक अपार्टमेंट के छठे तल्ले पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने जैसे ही भारी आवाज सुनी, वे घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां  उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *