LIVE PALAMU NEWS DESK : आश्रम ने संत प्रेमानंद के दर्शन व्यवस्था में बदलाव करते हुए समय बदल दिया है। बता दें कि श्रद्धालुओं को उनके दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अपना टोकन पाने के लिए श्रद्धालु अब तक चार दिन इंतजार करते थे।

नए टोकन सिस्टम के अनुसार श्रद्धालुओं को तीसरे दिन ही दर्शन संभव हो सकेंगे। लेकिन, अभी इसमें और भी बदलाव की संभावना है। जिसके बाद दूसरे दिन एकांतिक वार्ता का टोकन श्रद्धालु को मिलने की उम्मीद है।
श्रीराधा केलिकुंज से की गई नई टोकर व्यवस्था के तहत दिन में श्रद्धालु को अपना नंबर पाने के लिए लाइन लगानी होगी। शाम को श्रद्धालु के हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा। इस टोकन को लेकर श्रद्धालु दूसरे दिन सूबह 8 बजकर 15 मिनट पर गौतम ऋषि आश्रम पहुंचेंगे।
यहां टोकन के बदले उन्हें एकांतिक वार्तालाप एवं एकांतिक दर्शन का टोकन मिलेगा। जिसे लेकर श्रद्धालु तीसरे दिन संत प्रेमानंद से एकांतिक वार्ता अथवा एकांतिक दर्शन कर सकेंगे। आश्रम प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था को और भी सरल कर श्रद्धालुओं को एक दिन पहले ही शाम को टोकन देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल पाए।