चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम ने पति से अलग होकर अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली थी।

इसी बात को लेकर पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। इस रंजिश में पहले पति ने पूनम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *