CRIME NEWS : तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में एक युवक की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार किया है। मृतक शंकर नायक अभियुक्त गीता देवी का चचेरा देवर था।

तकरीबन तीन वर्ष पूर्व शंकर नायक के माता-पिता की बीमारी से मौत होने के बाद गीता देवी ही उसके घर का कामकाज संभालती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। जब शंकर शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता को यह नागवार गुजरा। उसने शंकर को शादी करने से मना किया। लेकिन शंकर ने उसकी बात नहीं सुनी।
जिससे नाराज गीता ने अपने पति बलदेव के साथ मिलकर शंकर नायक की हत्या की योजना बनाई। जिसके तहत उसने शंकर को चाय में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दिया। चाय पीने कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने लगा। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एम.जी.एम. अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।