LIVE PALAMU NEWS DESK : CBSE 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग (OMS) प्रणाली लागू करेगी। यह नई व्यवस्था अगले सत्र से बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगी। बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन फिलहाल पारंपरिक भौतिक रूप में ही जारी रहेगा। 12वीं में डिजिटल जांच का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने हाल ही में 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के प्रारूप में बदलाव किए हैं। विज्ञान स्ट्रीम की कापियों को विषय-वार सेक्शन में विभाजित किया गया है—भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए अलग सेक्शन।

अब छात्रों को हर उत्तर संबंधित सेक्शन में ही लिखना अनिवार्य होगा। किसी अन्य सेक्शन में लिखा गया उत्तर मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा। इस बदलाव से डिजिटल जांच को सटीक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *