LIVE PALAMU NEWS DESK : JSSC ने झारखंड तकनीकी विषयक योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के तहत नियमित और बैकलॉग रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार फर्स्ट व सेकेंड पेपर की परीक्षा 15 से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

वहीं थर्ड पेपर की परीक्षा 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। 8 फरवरी से परीक्षार्थियों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सूचना भेजी जाएगी। परीक्षा के माध्यम से कुल 492 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

जेएसएससी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, उनके लिए तृतीय पत्र की परीक्षा पद-विशिष्ट पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को प्रत्येक पद के अनुरूप मूल्यांकन का अवसर मिलेगा। एडमिट कार्ड अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *