मेदिनीनगर: नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 5 से निर्विरोध चुनी गई वार्ड पार्षद नीरा देवी ने मेयर प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और एक स्वर में पूनम सिंह के पक्ष में समर्थन जताया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने कहा कि शहर में सकारात्मक बदलाव और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उपस्थित लोगों ने भरोसा जताया कि पूनम सिंह के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

इस मौके पर पूनम सिंह ने वार्ड पार्षद नीरा देवी और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का समान रूप से विकास उनकी प्राथमिकता होगी। स्वच्छता, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। वार्ड नंबर 5 से मिले इस समर्थन को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *