ऊंगली पर स्याही लोकतंत्र की शान है
वोटिंग एक जागरूक मतदाता की पहचान है…

मेदिनीनगर : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सालोंभर किसी न किसी विषय पर जागरूकता अभियान चलाता है ।हर चुनाव में यह संस्था मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करती है। इसी क्रम में आज टीम वरदान ने भुईंया टोली के निवासियों के बीच पहुंचकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की सलाह दी।

मौके पर संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि बिना किसी लोभ-लालच, या बहकावे में आए स्वेच्छा से अपने मताधिकार का प्रयोग करें और स्वस्थ, सुंदर निगम बनाने में अपनी भागिदारी सुनिश्चित करें। टीम ने लोगों को यह भी बताया कि इसबार बटन नहीं दबाना है बल्कि मुहर मारना है। इसलिए उसमें भी आप सब सावधानी बरतेंगें और अच्छे से बैलेट पेपर को मोड़कर बॉक्स में डालेंगें ।

जिनकी उम्र 18 और उससे ऊपर है सपरिवार मतदान के लिए जाएं और बाकी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कोई भी जरूरी काम हो लेकिन मतदान करना बिल्कुल न भूलें। मौके  पर शर्मिला वर्मा, रिया सिंह, अंकिता वर्मा , सौभाग्य सृजन, सुमन कुमारी , अंजलि और काजल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *