LIVE PALAMU NEWS DESK : रुस – यूक्रेन युद्ध के पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसकी पूर्व संध्या पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस अपने भविष्य, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रहा है। ‘रूसी सैनिकों की वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली वीरता और सम्मान की परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। एक विशेष सैन्य अभियान के दौरान हमारे देश के सभी लोगों के प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर वीरतापूर्वक देश के हितों की रक्षा कर रहे हैं।’

बताते चलें कि रूस ने यूक्रेन के करीब 20 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा कर लिया है। जिस पर कब्जे को लेकर दोनों देशों के बीच शांति वार्ता बाधित हो रही है।
बता दें कि यूक्रेन को नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने से रोकने के लिए रूस ने 24 फरवरी, 2022 को उसके खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ा था जो अब तक जारी है। इस युद्ध में रूस ने जहां यूक्रेन के हर क्षेत्र को निशाना बनाया है, वहीं अमेरिका और यूरोप के सहयोग से लड़ रहे यूक्रेन ने रूस के कई संवेदनशील ठिकानों पर ड्रोन से हमले कर नुकसान पहुंचाया है।