मेदिनीनगर : रौनियार युवा मंच ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने एवं संचालन कुमार गौरव ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 से ऊपर परिवार ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज की नेत्री लवली गुप्ता ने बताया कि हमारा समाज जागरूक हो गया है और यही जागरूकता हम सब को हक अधिकार दिलाने का काम करेगा। होली मिलन कार्यक्रम का लक्ष्य समाज को जोड़ना समाज में जागरूकता है।


वहीं शंकर साहू ने कहा कि हम सब को समाज के प्रत्येक परिवारों को समाज से जोड़ना लक्ष्य है जिससे समाज में जागरूकता आये। कुमार गौरव ने कहा कि केवल डाल्टनगंज शहरी क्षेत्र में लगभग 1500 परिवार रौनियार समाज के रहते हैं और प्रत्येक परिवार को जल्द से जल्द हम मंच से हम सीधी तौर पर जोड़ने का काम करने वाले हैं जिससे समाज का कार्य सफलतापूर्वक से हम कर सकें।

ये रहे उपस्थित :

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल गुप्ता जी, विनोद गुप्ता जी, कुमार गौरव, आनंद गुप्ता जी, अक्षय गुप्ता जी, शंकर साहू जी, प्रोफेसर जुगल किशोर जी, मनीष गुप्ता जी, अमित आनंद जी ,राजू गुप्ता जी, संतोष गुप्ता जी, गौरी शंकर गुप्ता जी, अरुण गुप्ता जी, वकील शंकर गुप्ता जी, रंजीत गुप्ता जी एवं हजारों की संख्या में रौनियार समाज के लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *